फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cracks appeared in the building due to basement excavation

Ghaziabad News: बेसमेंट की खुदाई से बिल्डिंग में आई दरारें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in the building due to basement excavation
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर-राजनगर एक्सटेंशन में मानकों के विपरीत बेसमेंट की खुदाई से पास की बिल्डिंग में दरारें आने का मामला सामने आया है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मामले में जीडीए के अवर अभियंता इम्तेयाज अहमद खान ने नंदग्राम थाने में बिल्डर कंपनी मैसर्स चर्निंग होम प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जीडीए के अवर अभियंता इम्तेयाज अहमद खान की शिकायत के मुताबिक मैसर्स चर्निंग होम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से राजनगर एक्सटेंशन में बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान स्वीकृत मानकों और सुरक्षित निर्माण प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए अधिक चौड़ाई में खुदाई कराई गई।
विज्ञापन

इससे पास स्थित गुलमोहर गार्डन सोसाइटी की बाउंड्रीवॉल और फर्श में काफी दरारें आ गईं। शिकायत में इससे दुर्घटना की आशंका जताई गई है। एसीपी ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed