फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crackdown on illegal buses: buses seized, fines totaling imposed.

Ghaziabad News: डग्गामार बसों पर शिकंजा, 23 बसें सीज, 8.40 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal buses: buses seized, fines totaling imposed.

विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़कों पर दौड़ रही डग्गामार और अनधिकृत बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन कर रही 23 बसों को सीज किया गया, जबकि 30 बसों के चालान काटे गए।

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रवर्तन टीमों ने प्रमुख मार्गों, हाईवे और बस अड्डों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान बिना वैध परमिट, बिना फिटनेस और टैक्स चोरी कर चल रही बसों को पकड़ा गया। मौके पर परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स रसीद और ड्राइवरों के लाइसेंस की जांच की गई। अभियान में कुल 8.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला और अधिरोपित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डग्गामार बसें सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन कवच 2.0 आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed