फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CPI(M) staged a protest over the lack of basic amenities.

Ghaziabad News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) staged a protest over the lack of basic amenities.

विज्ञापन
साहिबाबाद। साइट-4 में बदहाल सफाई व्यवस्था, दूषित पेयजल, अधूरी सीवर लाइन और टूटी सड़कों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सीपीआई (एम) की साहिबाबाद लोकल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा जोनल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि साइट-4 साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनियों और मजदूर बस्तियों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इससे सड़कों और मोड़ों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। कई स्थानों पर अधूरी सीवर लाइन के कारण गंदा पानी गलियों और नालियों में बह रहा है। पेयजल आपूर्ति भी अनियमित है और कई बार दूषित पानी मिलने से लोगों को बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी उठाया। साथ ही वसुंधरा जोन में सरकारी अस्पताल खोलने की मांग की गई। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साइट-4 की सभी बस्तियों में सीवर लाइन का काम पूरा कर उसे चालू करने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की। साथ ही बढ़ा हुआ गृहकर वापस लेने, निगम के स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने और साहिबाबाद क्षेत्र में कम से कम 500 बेड का सरकारी अस्पताल खोलने की मांग उठाई। इस मौके पर बीकेएस चौहान, नीरु सिंह सेंगर, रेनू झा और इंद्रजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed