{"_id":"6ac408c38e9f1e6873067f0c","slug":"cpim-protest-demand-for-chief-election-commissioners-resignation-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24999-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीपीआईएम का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीपीआईएम का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सीपीआईएम जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने साहिबाबाद के झंडापुर तिराहे पर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। संगठ के लोगों ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया से आम मतदाताओं के लोकतांत्रिक और मताधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग की। कार्यकर्ता बृजेश सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की साख बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब तक एसआईआर को वापस नहीं लिया जाता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में ईश्वर त्यागी, बीकेएस चौहान, देवेंद्र शर्मा, त्रिफूल सिंह, जीएस तिवारी, नीरू सिंह सेंगर और रेनू झा समेत कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन