फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cow slaughter near populated areas in Faridnagar, anger erupts

Ghaziabad News: फरीदनगर में आबादी के समीप गोकशी, भड़का आक्रोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter near populated areas in Faridnagar, anger erupts
मोदीनगर। भोजपुर के कस्बा फरीदनगर में रविवार रात पिलखुवा मार्ग पर आबादी के समीप गोकशी की गई। गोकशी की घटना से लोगाें में आक्रोश भड़क गया। हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल और भाजपा नेता कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और गोकशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिलखुवा मार्ग जाम कर दिया व सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया मगर वह नहीं माने। स्थिति को देखते हुए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी एसीपी ज्ञानप्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कस्बा फरीदनगर में रविवार रात पिलखुवा मार्ग पर जाट कॉलोनी से कुछ दूरी पर खेतों में हलचल हुई तो लोग उधर की तरफ दौड़े। सड़क से मात्र कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में गोकश गोकशी करते मिले। भीड़ को देख गोकश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके पर गोवंश का लहूलुहान शव देखकर लोगों में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी नीरज शर्मा और बजरंग दल के नेता मधुर नेहरा के अलावा मेरठ से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अंकित गोयल व भाजपा नेता संदीप उर्फ सोनू शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोदीनगर-पिलखुवा मार्ग पर गोवंश का शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। भीड़ के आक्रामक रुख को देखते हुए एसीपी ज्ञानप्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को मनाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी और फरीदनगर चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज शर्मा, अंकित गोयल और संदीप शर्मा ने कहा कि फरीदनगर क्षेत्र गोकशों की पनाहगाह बना हुआ है। यहां आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही है। 20 दिन पूर्व भी क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोकशी हुई। फरीदनगर चौकी प्रभारी की गोकशों से साठगांठ है। मगर फरीदनगर चौकी प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुछ देर बाद डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। भीड़ गोकशों की गिरफ्तारी पर अड़ी रही। डीसीपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद भीड़ ने जाम खोल दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मधुर नेहरा निवासी मोदीनगर की तहरीर पर अय्यूब कुरैशी, अज्जू व अनीस सहित कई अज्ञात के खिलाफ गोकशी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed