फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cow slaughter accused arrested after encounter, accomplice absconding

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested after encounter, accomplice absconding
लोनी। पुलिस ने निठोरा अंडरपास पर शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम निठोरा अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी तभी मुस्तफाबाद की तरफ से एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों स्कूटी सवार स्कूटी को मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो स्कूटी सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पुलिस की गोली स्कूटी सवार एक व्यक्ति के पैर में लगी। गोली लगने पर स्कूटी सवार एक व्यक्ति फरार हो गया। दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मंजूर हसन निवासी गली चांद बाग मुस्तफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली बताया हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed