फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cousin brother grabbed 41 lakhs by telling need

Ghaziabad News: जरूरत बताकर फुफेरे भाई ने 41 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother grabbed 41 lakhs by telling need
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित आदित्य मेगा सिटी के बी ब्लॉक निवासी वैभव सक्सेना के खिलाफ बरेली के आशुतोष नगर निवासी भाई दीपेश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने वैभव पर करीब 41 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दीपेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके फुफेरे भाई वैभव सक्सेना ने उनसे व्यापार शुरू करने के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। इस पर उन्होंने बैंक से पर्सलन लोन लेकर 18,66,670 दिए। बात जब लोन की किश्तें भरने की आई तब वैभव ने दिक्कतें बताते हुए कुछ समय के लिए किश्त भरने से आपत्ति जताई। इस पर उन्होंने खुद ही किश्तें भरना शुरू कर दिया। बताया कि कुछ दिन बाद वैभव ने फिर 10 लाख रुपये की जरूरत बताई। इस पर उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से रकम निकालकर दी। इस तरह अलग-अलग माध्यम से उन्होंने तीन बार में कुल 51,37,063 रुपये वैभव को दिए। काफी समय बाद तकादा करने पर वैभव ने उन्हें 10 लाख रुपये वापस कर दिए। इस दौरान बैंक से किश्त रिकवरी के फोन आने शुरू हो गए। वहीं उनका बैंक सिविल स्कोर भी खराब हो गया। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो वैभव ने जान से मारने या फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक ट्रांजक्शन के जरिए रकम आरोपी को दी गई थी, उसकी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed