{"_id":"695c1391ab339cf4ef0d62d8","slug":"court-sets-deadline-for-bribery-case-in-sanctioning-bank-loans-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-796172-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैंक ऋण पास करने में रिश्वत मामले में लगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैंक ऋण पास करने में रिश्वत मामले में लगी तारीख
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजनौर के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में ऋण पास करने के बदले रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। गवाह नहीं आने से अदालत में सुनवाई की अगली तारीख 13 जनवरी लग गई।
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर के नगीना तहसील के सचिन ने वर्ष 2024 में सोलर आटा चक्की के व्यवसाय के लिए प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा कोटकाडर से छह लाख रुपये का ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। बैंक शाखा के प्रबंधक प्रियांशु त्यागी ने ऋण स्वीकृति के बदले 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की, जो बाद में 50 हजार रुपये में तय हो गई। आरोप है कि प्रियांशु त्यागी ने मदन सिंह के माध्यम से आठ अगस्त 2024 को पहले किस्त के रूप में 30 हजार रुपये रिश्वत ली। इसके बाद दोनों आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई द्वारा दाखिल किए गए केस के बाद मामले में सुनवाई जारी है।
-