फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Court declares two Chinese officials of UC Browser as fugitive offenders; FIR registered.

Ghaziabad News: अदालत ने यूसी ब्राउजर के दो चीनी अधिकारी भगोड़ा घोषित, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Court declares two Chinese officials of UC Browser as fugitive offenders; FIR registered.

विज्ञापन


इंदिरापुरम। अदालत के आदेश पर सोमवार को इंदिरापुरम थाने में यूसी ब्राउजर से जुड़े दो चीनी नागरिक स्टीवन शी और डेमन शी के खिलाफ भागने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपी गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी अदालत में पेश नहीं हुए। वहीं, पुलिस मामले की जांच में सामने आया कि दोनों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है और वे पहले ही देश छोड़कर जा चुके थे।


पुलिस के अनुसार, यह मामला यूसी ब्राउजर के पूर्व अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह परमार के दायर वाद से जुड़ा है। पुष्पेंद्र गुरुग्राम कार्यालय में एसोसिएट निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने गाजियाबाद की अदालत में कंपनी के खिलाफ वाद दर्ज कराया था। परमार का आरोप था कि यूसी ब्राउजर और यूसी न्यूज पर चीन विरोधी खबरों को सेंसर किया जाता था। साथ ही, कथित तौर पर भ्रामक खबरें भी प्रकाशित की जाती थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपत्ति जताने के बाद उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। याचिका पर सुनवाई के बाद ही स्टीवन शी और डेमन शी के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अदालत ने स्टीवन शी और डेमन शी को भगोड़ा घोषित किया है। उन्होंने पुष्टि की कि अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed