{"_id":"6945a1a7fed4eba1e30cce09","slug":"couple-lured-with-promises-of-business-profits-and-robbed-of-rs-10-lakh-case-filed-against-them-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108059-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कारोबार में मुनाफे का लालच देकर हड़पे दस लाख रूपये, दंपती पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कारोबार में मुनाफे का लालच देकर हड़पे दस लाख रूपये, दंपती पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। कारोबार में पांच लाख रुपये के मुनाफे का लालच देकर दस लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर निवाड़ी पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव अबूपुर निवासी चांदवीर के अनुसार मोदीनगर के सौंदा रोड निवासी अमित सिरोही उनके पुराने परिचित हैं। अमित सिरोही का ईंट भट्ठा है। चांदवीर के अनुसार अमित ने उनसे भट्ठे के लिए 10 लाख रुपये मांगे। अमित ने मूलधन के साथ मुनाफे के पांच लाख रुपये देने की बात की। चांदवीर ने पांच लाख रुपये अमित और पांच लाख रुपये उसकी पत्नी मुंद्रेश के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। अब आरोपी ने पैसे मांगने पर चांदवीर को एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस का नोटिस देने पर आरोपी ने चांदवीर को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि तहरीर के अनुसार अमित सिरोही उर्फ अमित चौधरी और उसकी पत्नी मुंद्रेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।