{"_id":"61bc770cd2efa7220c00cbeb","slug":"couple-fell-in-gangnahar-due-to-uncontrolled-bike-youth-saved-life-divers-engaged-in-search-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बाइक अनियंत्रित होने से गंगनहर में गिरे दंपती, युवक ने बचाई जान, महिला की तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बाइक अनियंत्रित होने से गंगनहर में गिरे दंपती, युवक ने बचाई जान, महिला की तलाश में जुटे गोताखोर
Fri, 17 Dec 2021 05:09 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:09 PM IST
सार
सरफराज तैर कर बाहर निकल गए, जबकि उनकी पत्नी शहनाज पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसकी तलाश में घाट पर मौजूद लोकल गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
गंग नहर में गिरे दंपती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के जलालाबाद गांव निवासी सरफराज और उनकी पत्नी शहनाज किसी काम से मुरादनगर आए थे। घर वापस लौटते समय जब वह गंगनहर रेलवे पुल के पास पहुंचे तो अचानक से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण दोनों दंपती मोटरसाइकिल के साथ गंग नहर में गिर गए।
सरफराज तैर कर बाहर निकल गए, जबकि उनकी पत्नी शहनाज पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसकी तलाश में घाट पर मौजूद लोकल गोताखोर जुटे हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर गंग नहर घाट पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।