फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple duped of Rs 1.08 lakh in the name of selling car

Ghaziabad News: कार बेचने के नाम पर दंपती ने 1.08 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of Rs 1.08 lakh in the name of selling car
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित बहरामपुर में रहने वाले रणधीर कुमार के साथ कार खरीदने के नाम पर 1.08 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी महिला ने कार बेचने का झांसा दिया था और खुद को कतर में एयरलाइन कंपनी में कार्यरत बताया। पीड़ित ने नोएडा निवासी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित रणधीर कुमार ने रॉयल नेक्स्ट सोसाइटी नोएडा निवासी गीता गुप्ता और उनके पति रोहित गुप्ता को आरोपी बनाया है। रणधीर ने पुलिस को बताया कि महिला गीता गुप्ता ने उससे एक कार बेचने के लिए बात की थी और बताया था कि वह एक एयरलाइंस में जॉब करती है तथा फिलहाल कतर में रहती है। दोनों के बीच कार को लेकर बातचीत हुई और फिर पीड़ित ने कार लेने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि सात जून से उसकी बात लगातार होती रही और इस दौरान 9 जून तक वह महिला के बताए अनुसार तीन बार में एक लाख रुपए की ऑनलाइन पेमेंट कर चुका था। इसके अलावा आठ हजार रुपये उसने संभागीय परिवहन विभाग में होने वाले खर्च के अदा किये। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लगातार बातचीत के बाद आरोपी महिला ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और जब उसने महिला के पति से बात की तो उसने बताया कि कार को बैंक वाले ले गए हैं। जबकि बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि कार पर किसी भी प्रकार का लोन नहीं है, और उन्हें गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया है। ईतना सब होने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। एसीपी ने बताया कि पीड़ित ने गीता गुप्ता और उनके पति रोहित गुप्ता के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed