{"_id":"670aebcdc305200beb043b24","slug":"couple-cheated-rs-164-crore-from-42-people-on-the-pretext-of-earning-money-ghaziabad-news-c-133-1-bul1006-123455-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रुपये कमाने का झांसा देकर दंपती ने 42 लोगों से 1.64 करोड़ रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रुपये कमाने का झांसा देकर दंपती ने 42 लोगों से 1.64 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रतिदिन रुपये कमाने का झांसा देकर दंपती और उनकी बेटी ने 42 लोगों से 1.64 करोड़ की ठगी कर ली। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी बार-बार धमकी दे रहे हैं कि उन्हें फर्जी केस में फंसा दिया जाएगा। फिलहाल नगर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दंपती और उसकी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के अंबा एन्क्लेव निवासी मनोज राणा ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनकी जान पहचान कई साल से सूर्य नगर निवासी राजीव शर्मा, उनकी पत्नी रश्मि व बेटी पारुल से है। आरोप है कि राजीव ने उन्हें एक दिन बताया कि उन्होंने डिगीजील इनफो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई हुई है और वह उक्त कंपनी के पूर्ण मालिक हैं। कहा कि कंपनी के माध्यम से वह कुछ रुपये निवेश करके घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। इसके बाद आरोपी 29 जून 2023 को लखनऊ में आयोजित कंपनी के शुभारंभ समारोह में लेकर गए। कहा कि उनकी कंपनी 13650 रुपये लगाने पर प्रतिदिन 100 रुपये 365 दिन तक देगी। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 22 जून 2023 को 50 हजार, एक जुलाई को 68 हजार, 14 अगस्त को 94,990 समेत कई बार में 14.59 लाख रुपये लगा दिए। इसके साथ ही 12 जनवरी 2024 को आरोपियों ने इन्फ्लूएंसर बडी नामक कंपनी बनाई और उसमें भी राजीव शर्मा व उसकी बेटी पारुल ने तीन लाख रुपये का निवेश कराया। कुछ दिन तक तो निवेश की गई धनराशि पर रुपये आते रहे, लेकिन बाद में रुपये आने बंद हो गए। जब इसके बारे में जानकारी की तो आरोपियों ने बीमारी का बहाना बनाया और टालमटोल करते रहे। 20 सितंबर 2024 को पता चला कि आरोपी राजीव शर्मा ने तथ्यों को छिपाकर कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपियों ने उनके अलावा कुल 42 लोगों से डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी की है। जब इसका विरोध किया तो आरोपी की पत्नी और बेटी फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रहीं हैं। फिलहाल नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) व 316 (5) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
इन लोगों से की गई ठगी
आरोपी दंपती और उनकी बेटी ने विनेश चौधरी, सुबोध कुमार शर्मा, विशाल शर्मा, गगन वशिष्ठ, मोनिका, चंद्रप्रकाश, निखिल जैन, आशीष तिवारी, मंजू जैन, विजेंद्र, साक्षी, नीलम, लक्ष्मीराज, अजय कुमार भाटी, शिवकुमार, कमल सिंह, शिव बिहार, सुनील कुमार बिहार, रवि प्रकाश, राजकुमार चौधरी, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, सुभाष अग्रवाल, सुभाष ठाकुर, अनिल भारद्वाज, जानू, केपी सिंह, हरीश कुमार, रमेश, अनिल, महेश, राजकुमार, सोनू, राहुल, परेश वर्मा, अजब सिंह, मधुर जैन, मोनू शर्मा, हेमराज भाटी, राहुल उपाध्याय, शमशाद और मोहम्मद साजिद से ठगी की गई है।
विज्ञापन
प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-- - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी

प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।