फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple cheated of Rs 45 lakh on the pretext of selling a plot

Ghaziabad News: प्लॉट बेचने का झांसा देकर दंपती से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 45 lakh on the pretext of selling a plot
गाजियाबाद। यमुना एक्सप्रेस-वे और वेव सिटी में प्लॉट दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी वृद्ध दंपती से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने प्रॉपर्टी डीलर कविंद्र सिंह और उनकी पत्नी रेनू सिंह निवासी कचहैड़ा बारसाबाद ग्रेटर नोएडा के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन निवासी रविंद्र पाल (78) ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों ही एयरफोर्स में अधिकारी हैं। वह और उनकी पत्नी राजबाला घर में रहते हैं। बताया कि प्रापर्टी खरीदने के लिए कचहैड़ा वारसाबाद ग्रेटर नोएडा निवासी कविंद्र सिंह ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद वर्ष 2023 में वेव सिटी में दो-तीन प्लॉट दिखाकर 85 लाख रुपये बैंक खातों में आरटीजीएस करा लिए। काफी दिनों बाद भी जब प्लॉट का बैनामा नहीं कराया तो उन्होंने कविंद्र सिंह की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद आरोपी ने 40 लाख वापस कर दिए और बाकी रकम देने से मना कर दिया। प्रभारी एसीसी कविनगर प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed