{"_id":"662436f066f6fd182209f794","slug":"couple-attacked-neighboring-youth-with-knife-two-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-358636-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दंपती ने पड़ोसी युवकों पर किया चाकू से हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दंपती ने पड़ोसी युवकों पर किया चाकू से हमला, दो घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर शुक्रवार रात दस बजे दंपती ने कहासुनी के दौरान पड़ोसी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए दूसरे युवक के सीने पर भी चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रामाकृष्णा कॉलोनी के निवासी रोहित मंगल ने शिकायत में आरोप लगाया कि रात में खाना खाने के बाद छोटा भाई मोहित घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच पड़ोसी मोनिका से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुनील को भी महिला के पति गौरव ने चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को तुरंत लहूलुहान हालत में नेहरूनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने इलाज किया। एसीपी प्रियाश्री पाल का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस चेक कर रही है। साक्ष्य पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।