फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Counterfeit medicines worth Rs 80 lakh recovered from siege in Modinagar

Ghaziabad News: मोदीनगर में घेर से 80 लाख रुपये की नकली दवाइयां बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit medicines worth Rs 80 lakh recovered from siege in Modinagar
मोदीनगर थाने में मौजूद औषधि विभाग की टीम।
गाजियाबाद। औषधि विभाग और मोदीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोविन्दुपरी कॉलोनी में छापा मारकर 80 लाख रुपये की नकली दवाइयां बरामद की है। नकली दवाइयों का काम करने वाला मास्टर माइंड रवि कुमार फरार हो गया, जबकि उसके पिता रुपचंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही थी। औषधि विभाग के अधिकारी देर रात तक कार्रवाई में लगे थे। पुलिस पूछताछ कर रही थी कि दवाइयां कहां से तैयार होती थी और कहां-कहां इनकी सप्लाई होती थी।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक अनुरोध ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोदीनगर के गोविंदपुरी में बड़े स्तर पर नकली दवाइयों का कारोबार हो रहा है। पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो वहां पर बडे़ पैमाने पर दवाइयों का स्टॉक मिला। इन दइवायों का न कोई लाइसेंस था और न ही इनका कोई रिकार्ड पाया गया। छापा मारने पर टीम को बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद हुई। गिरोह नकली दवाओं को व्यापक स्तर पर थोक विक्रेता तथा फुटकर दुकानदारों को सप्लाई कर रहा था। टीम काफी समय से गिरोह के पीछे लगी थी। उन्होंने बताया कि गिरोह बड़े स्तर पर सात ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली दवाइयां बनाकर बेचते थे। कार्रवाई के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, राजकुमार सहित अन्य लोग देर रात तक कार्रवाई में लगे थे।
विज्ञापन

यह बरामद हुई हैं दवाइयां
रोजुवास - कैल्सियम
असोट्रोइन-20 आयरन ताकत
कायमोराल ताकत
ट्रिपासिन
जेमकाल कैल्सियम
पैन डी - पेट में गैस
बायो डी -3 प्लस विटामिन डी हड्डी मजबूत करने की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed