फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Counselling may start from June 15

15 जून से शुरू हो सकती है काउंसलिंग

Fri, 03 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Counselling may start from June 15
aktu - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों में एडमिशन की दौड़ जून के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। एकेटीयू ने काउंसलिंग का संभावित शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के तहत बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा व अन्य कोर्स के लिए काउंसलिंग 15 जून से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी। कॉलेजों में नए सेशन की क्लासेज 25 जुलाई से लगेंगी।

विज्ञापन


  सीसीएसयू से पहले एकेटीयू की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एकेटीयू ने पांच राउंड की काउंसलिंग कराएगा। यूनिवसिटी ने इसके लिए संभावित शेड्यूल जारी कर सभी कॉलेजों से सुझाव मांगे हैं। आरकेजीआईटी के प्रशासनिक अधिकारी विपुल गोयल ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 15 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


15 से 22 जून तक रजिस्ट्रेशन होंगे। साथ ही च्वॉइस फिलिंग और डाक्युमेंट वेरिफिकेशन 17 से 24 जून के बीच होगा। सेकेंड राउंड की काउंसलिंग 27 जून से 1 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्ड राउंड काउंसलिंग 2 से 6 जुलाई, फोर्थ राउंड की काउंसलिंग 7 से 11 जुलाई और अंतिम राउंड की काउंसलिंग 19 से 23 जुलाई के बीच होगी। उन्होंने बताया कि इस बार स्टूडेंट्स की रिपोर्टिंग बायोमैट्रिक होगी।

इस शेड्यूल को फाइनल करने से पहले कॉलेज कुछ सुझाव या समस्याएं बताएंगे। तभी यूनिवर्सिटी अंतिम रूप से काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed