फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cost of land became expensive, setting up industry became difficult

Ghaziabad News: महंगे हुए जमीन के दाम, उद्योग लगाना हुआ मुश्किल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cost of land became expensive, setting up industry became difficult
गाजियाबाद। निवेशक सम्मेलन में उद्यमियों ने नए उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव तो दे दिए लेकिन जमीन खरीदने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। मास्टर प्लान में जमीनों का भू-उपयोग तय होते ही किसानों ने जमीनों के दाम बढ़ा दिए हैं। गाजियाबाद में ईवी (इलेक्टि्रक व्हीकल) का क्लस्टर बनाने के लिए उद्यमियों को जमीन नहीं मिल पा रही। अब उद्यमी हापुड़ में सस्ती जमीन की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवेशक सम्मेलन में उद्यमियों ने ईवी क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव दिया था। इस क्लस्टर में इलेक्टि्रक वाहनों की बैटरियां, वायरिंग और अन्य कलपुर्जे बनाने वाली फैक्टरी लगाई जानी हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि ईवी क्लस्टर के लिए 20-25 एकड़ से ज्यादा जमीन की जरूरत होगी। गाजियाबाद में जमीन की तलाश की गई। ऐसे स्थान पर ईवी क्लस्टर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां से कनेक्टिविटी बेहतर हो। उद्यमियों के लिए माल लाने-ले जाने में दिक्कत पैदा न हो।
विज्ञापन

ऐसे क्षेत्रों में जमीनों के रेट ज्यादा बढ़ गए हैं। उद्योगों के लिए अगर जमीन महंगी मिलेगी तो पूंजीगत लागत बेहद ज्यादा हो जाएगी। उद्यमियों के लिए उद्योग लगाना आसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अब हापुड़ में भी जमीन की तलाश की जा रही है। वहां के अधिकारियों से भी वार्ता की गई है, लेकिन अभी तक सकारात्मक परिणाम नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि अन्य क्षेत्र में भी जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन का इंतजाम होते ही प्रशासन को भी सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन खरीद लें तो तक सड़क कौन बनाएगा
उद्यमियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि अगर वह किसानों से सीधे जमीन खरीद भी लें तो मुख्य मार्ग से वहां तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण कौन करेगा। यानी अगर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या दिल्ली-मेरठ हाईवे से दो किलोमीटर अंदर जाकर जमीन किसानों ने खरीद ली तो वहां तक उनके माल को लाने-ले जाने वाले ट्रक कैसे पहुंचेंगे। प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचने वाले रास्ते संकरे होंगे तो आवागमन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed