{"_id":"6a07833ddde93c55fe00b5e7","slug":"corporation-meeting-today-budget-to-be-discussed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-886787-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निगम में बैठक आज, बजट पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निगम में बैठक आज, बजट पर होगी चर्चा
विज्ञापन
गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में आज निगम कार्यकारिणी की बैठक हाेगी। इसमें नए-पुराने बजट पर चर्चा होगी। दोपहर एक बजे इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। इससे पहले कार्यकारिणी की बैठक जनवरी में हुई थी।
कार्यकारिणी बैठक में इस बार वार्डों में लंबे समय से अटके विकास कार्य को गति देने पर मंथन होगा। कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। 100 करोड़ रुपये का राजस्व औद्योगिक क्षेत्र के यूपीसीडा में जाने से कम हो गया है। इसलिए नए घरों पर टैक्स को लेकर सहमति बन सकती।
गृह कर की संशोधित दरों के साथ निगम का सॉफ्टवेयर अपडेट हो चुका है और कर जमा करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इसलिए कर जमा करने के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा होगी। विपक्ष इस पर सवाल उठा सकता है। पक्ष की ओर से सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 104 करोड़ की धनराशि पिछले वित्तीय वर्ष की बची हुई है। जबकि, अभी निगम को 246 कराेड़ की आय हुई है। दोनों को मिलाकर निगम के पास 350 करोड़ की धनराशि बची हुई है। इसमें 2026-27 के लिए 287 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
उत्तरांचल भवन समिति में सदस्यता के लिए आज होगी बैठक : उत्तरांचल भवन समिति में सदस्यता लेने के लिए आज पंजीकरण कराया जाएगा। उत्तरांचल भवन में ही इसको लेकर बैठक भी होगी। इस दौरान उत्तरांचल भवन के संचालन को लेकर मंथन किया जाएगा।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि सांस्कृतिक व उत्तराखंड समाज के प्रमुख त्योहारों के लिए उत्तरांचल भवन की उपलब्धता निशुल्क रहेगी। सुबह नौ बजे से शिविर लगेगा। आजीवन सदस्यता के लिए 11 हजार रुपये, विशेष सदस्यता के लिए 5100 रुपये और सामान्य सदस्यता के लिए 2100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।