फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corporation asked for Rs 230 crore, GDA agreed to give Rs 150 crore

Ghaziabad News: निगम ने मांगे 230 करोड़, जीडीए 150 करोड़ रुपये देने के लिए राजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Corporation asked for Rs 230 crore, GDA agreed to give Rs 150 crore
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के रखरखाव की जिम्मेदारी लेने के एवज में नगर निगम ने 230 करोड़ रुपये गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से मांगे हैं। हालांकि, जीडीए 150 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गया है। हस्तांतरण के आड़े आ रही फंड की अड़चन को दूर करने की कवायद तेज हो गई है। बीच का रास्ता निकालने के लिए इसी सप्ताह जीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त के बीच अहम बैठक होने जा रही है। जीडीए इंदिरापुरम में 120 भूखंडों को बेचकर निगम को किस्तों में रकम का भुगतान करेगा। इसकी भी योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

लगभग 1200 एकड़ में फैले 4.50 लाख से ज्यादा आबादी वाले इंदिरापुरम क्षेत्र के हस्तांतरण के लिए जीडीए और नगर निगम का संयुक्त सर्वे करीब एक माह पहले ही पूरा हो चुका है। सर्वे के आधार पर रिपोर्ट बनाकर नगर निगम ने जीडीए को सौंप दी है। जीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार नगर निगम ने इंदिरापुरम में सड़क, सीवर, पानी, पार्कों और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने की एवज में करीब 230 करोड़ रुपये की मांग की है, जबकि जीडीए ने अपने स्तर पर लगभग 150 करोड़ रुपये के खर्च का आंकलन किया है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम का हस्तांतरण करने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात महीने पहले दे चुके हैं। ऐसे में अब फंड से संबंधित किसी तरह की खींचतान की गुंजाइश नहीं है। इस सप्ताह दोनों संस्थाओं के बीच होने वाली संयुक्त बैठक में सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा। हस्तांतरण की रकम पर जो भी सहमति बनेगी, उसके आधार पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में फिर से संयुक्त बैठक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 से 30 अगस्त के बीच हस्तांतरण की औपचारिकता को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आज बोर्ड में पेश होगा ले-आउट प्लान
कई बार नीलामी के बाद भी इंदिरापुरम विस्तार योजना में ग्रुप हाउसिंग के तीन भूखंड (संख्या 6, 7 व 8) नहीं बिके। जीडीए ने अब एकल आवासीय योजना के तहत इन तीनों ग्रुप हाउसिंग भूखंडों पर लगभग 116 आवासीय भूखंड और चार व्यावसायिक भूखंड काटने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे सोमवार को जीडीए की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि इन भूखंडों के बेस प्राइस से ही करीब 750 करोड़ रुपये आमदनी होगी। भूखंडों की नीलामी की प्रक्रिया से दो सप्ताह में 25 प्रतिशत धनराशि आएगी, उससे किस्तों नगर निगम को इंदिरापुरम हस्तांतरण के लिए भुगतान किया जाएगा।


इन बिंदुओं पर बननी है सहमति
1. हस्तांतरण की एवज में निगम को दी जाने वाली धनराशि।
2. नगर निगम को कितनी किस्तों में जीडीए करेगा भुगतान।
3. रखरखाव के साथ आमदनी के कौन से स्रोत देगा जीडीए।
4. एमआरएफ और कचरा ट्रांसफर स्टेशन के लिए जमीन।


इंदिरापुरम हस्तांतरण के लिए इसी सप्ताह नगर आयुक्त के साथ बैठक की जाएगी। निगम ने 230 करोड़ रुपये मांगे हैं, जबकि जीडीए 150 करोड़ रुपये खर्च आंक रहा है। बैठक में बीच का रास्ता निकलने की पूरी उम्मीद है। - अतुल वत्स, उपाध्यक्ष जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed