फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coronavirus Updates Another case of Corona found in Ghaziabad

Coronavirus: गाजियाबाद में कोरोना का एक और केस मिला, आंख के ऑपरेशन के दौरान कराया टेस्ट तो रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 21 Dec 2023 04:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Dec 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Updates Another case of Corona found in Ghaziabad
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

गाजियाबाद में कोरोना का एक और केस मिला है। यहां एक शख्स की आंख के ऑपरेशन के दौरान टेस्ट कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुधवार को भाजपा पार्षद कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिले में कोरोना के के मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ बीपी त्यागी ने इसे कोरोना के नए वैरिएंट होने की आशंका जताई है। वहीं दिल्ली में मंगलवार को तीन कोरोना के नए केस मिले हैं। सभी मरीजों का उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने लोगों से फिर से चेहरे पर मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। हालांकि आने वाले दिनों में 25 दिसंबर क्रिसमस और एक जनवरी को लोग नए साल के जश्न में डूबने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे स्थित बिगड़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज हो रहीं 40 से 50 जांच
दिल्ली एनसीआर का क्षेत्र होने के कारण एहतियात के तौर पर सीएमओ ने स्थानीय स्तर पर मंगलवार को अलर्ट जारी किया था जिसमें जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि रोजाना 40-50 जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई संक्रमित नहीं मिला है।

कंट्रोल रूम बनाया
इन्फ्लूएंजा जैसे संक्रमण (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पेटरी इन्फेक्शन (सारी) सांस लेने में परेशानी के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। सर्दी, खांसी, जुकाम,बुखार और सांस लेने में परेशानी के मरीजों की कोरोना जांच करवाने के साथ ही सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय टीमों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।

देश में तेजी से बढ़ रहा है वैरिएंट
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। वहीं देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2669 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई है। केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed