{"_id":"608972445fedcc3aad4a4027","slug":"coronavirus-update-in-ghaziabad-gurugram-faridabad-noida-on-28-april-know-how-many-cases-in-last-24-hours-deaths-positivity-rate-and-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस अपडेट: जानिए 28 अप्रैल को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आए कितने नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस अपडेट: जानिए 28 अप्रैल को गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आए कितने नए संक्रमित
Wed, 28 Apr 2021 08:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/गुरुग्राम/फरीदाबाद/नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/गुरुग्राम/फरीदाबाद/नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:03 PM IST
सार
दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों में भी इन दिनों कोरोना का कहर जारी है और बड़ी संख्या में नए संक्रमित आने के साथ ही मौतें भी हो रही हैं। हमारी इस खबर में पढ़ें बीते 24 घंटे में गाजियाबाद गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में कितने नए मामले आए, कितनी मौतें हुईं और इन शहरों की पॉजिटिविटी रेट क्या है...
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों में भी इन दिनों कोरोना का कहर जारी है और बड़ी संख्या में नए संक्रमित आने के साथ ही मौतें भी हो रही हैं। हमारी इस खबर में पढ़ें बीते 24 घंटे में गाजियाबाद गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में कितने नए मामले आए, कितनी मौतें हुईं और इन शहरों की पॉजिटिविटी रेट क्या है...
विज्ञापन
गाजियाबाद 559 नए मामले आए सामने
कोरोना संक्रमण से बुधवार को जिले में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 559 लोग कोरोना की गिरफ्त में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
बुधवार को कोरोना से पूर्व पार्षद अरुण चौधरी, नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री हिमांशु शर्मा, पत्रकार राजू मिश्रा का निधन हो गया। 559 नए संक्रमित मिलने के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 37479 पर पहुंच गई है। इनमें से 31834 लोग कोरोना को अब तक मात दे चुके हैं। बुधवार को 594 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 179 मौत कोरोना से हो चुकी हैं। वर्तमान में 5467 सक्रिय संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
फरीदाबाद: एक दिन में रिकॉर्ड 1605 संक्रमित
बुधवार को फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाधिक आंकड़ों के साथ 1605 नए लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। बीते 24 घंटों में जिले में पांच संक्रमितों की मौत हो गई। इस दौरान 1163 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने में सफल रहे। बीते कई दिनों से जिले में हर दिन 1500 से अधिक मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को केवल 1330 नए मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69,774 हो गई है। इनमें से 57,862 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अभी तक 491 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 11416 तक पहुंच गई है। इसमें से 1523 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 9893 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल 513 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 94 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना कर रिकवरी रेट 82.9 प्रतिशत रह गया है, जबकि एक्टिव केस रेट 15.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 4127 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3214 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
गुरुग्राम में मिले 2934 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 7 की मौत
बुधवार को गुरुग्राम में 2934 नए कोरोना संक्रमित केस मिले औैर जबकि 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1490 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर भी लौटे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 113457 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 81885 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके है, जबकि 453 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 31119 एक्टिव केस हैं, जिसमें 29974 लोग होम आईसोलेंशन हैं, जबकि 229 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 916 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गुरुग्राम शहर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पाबंदियां लगाने के बावजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का ग्राफ कम नहीं हो पा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन तोडने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाने होंगे, तभी संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है।
नोएडा में मिले 903 नए मरीज, 12 की मौत
नोएडा में कोरोना की वजह से 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-24 स्थित दीप पोत एवं दीप स्तंभ महानिदेशालय, जहाजरानी मंत्रालय के महानिदेशक ई. मूर्ति की भी सुबह कोरोना से जान चली गई। जिले में अब तक 192 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों की हालत गंभीर थी। मंगलवार को भी 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। वहीं, बुधवार को 903 नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
जिले के विभिन्न अस्पतालों में लोगों ने दम तोड़ा है। चार मौतें फोर्टिस, दो मेट्रो और दो शारदा अस्पताल में हुई हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिले में 10 मौतें हुई हैं, लेकिन पोर्टल पर 2 अतिरिक्त मौतों की गलत जानकारी अपलोड कर दी गई है। उसे ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा 24 घंटे में ठीक होने पर 588 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 31125 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पहली बार जिले में सक्रिय 7202 मरीज हो गए हैं।