{"_id":"6843394d8ab19696aa05cb34","slug":"corona-testing-both-hospitals-received-50-50-antigen-kits-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-651789-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोरोना जांच- दोनों अस्पतालों को मिली 50-50 एंटीजन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोरोना जांच- दोनों अस्पतालों को मिली 50-50 एंटीजन किट
विज्ञापन
गाजियाबाद। दोनों जिला अस्पतालों में कोरोना जांच के लिए एंटीजन किट उपलब्ध करा दी गई है। दोनों अस्पतालों में जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है हालांकि शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में कोई संदिग्ध मरीज नहीं पहुंचा है। निजी अस्पतालों से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित चिह्नित हुआ है। अब तक जिले कोरोना के 54 केस मिल चुके हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के स्तर से संयुक्त जिला अस्पताल व एमएमजी अस्पताल को वीटीएम किट एवं एंटीजन रैपिड किट उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि फिलहाल दोनों अस्पतालों में कोरोना जांच से लेकर इलाज तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। जैसे-जैसे जरूरत होगी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच शुरू करा दी जाएगी। शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित महिला मिली है। वसुंधरा निवासी 32 वर्षीय महिला जो गर्भवती हैं उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला का इलाज घर पर ही चल रहा है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है जिसमें से 16 का घर पर और दो मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एमएमजी को मिली वीटीएम किट
एमएमजी अस्पताल को भी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीटीएम किट उपलब्ध कराई गई है। वीटीएम किट की सहायता से सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर जांच भी की जा सकेंगी। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि विभाग के अलावा अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी वीटीएम किट खरीदी गई हैं, इसके अलावा एंटीजन रैपिड किट भी उपलब्ध हैं, संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।