{"_id":"642098f84981b7971e073554","slug":"corona-infection-started-increasing-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-62495-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण... जांच हो रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण... जांच हो रही कम
विज्ञापन
फोटो...
- 39 हजार से अधिक लोगों को नहीं लगा है दूसरा डोज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियबाद। ढाई महीने बाद कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है, लेकिन जांच की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। वहीं डेढ़ महीने से टीकाकरण भी बंद है। टीकाकरण की बात करें तो जिले में अभी भी 25 लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगा है, जबकि 39640 लोगों ने दूसरा डोज नहीं लगवाया है। आलम यह है कि टीका खत्म होने से जिले के सभी 54 स्थाई कोरोना टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए हैं। टीका कब तक आएगा इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।
जनवरी में आई थी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी में शासन से 60 हजार खुराक की मांग की थी। उसमें 30 हजार कोविशील्ड और 30 हजार कोवाक्सीन शामिल थी। शासन से 18 जनवरी को केवल कोविशील्ड टीके की 30700 डोज भेजी गई थी, इसकी एक्सपायरी तिथि सात फरवरी को बीत चुकी है। इसके बाद 30 जनवरी को कोविशील्ड की 2500 डोज और मिली थी, जिसे छह दिन में विभाग ने खत्म कर दिया था। छह फरवरी से जिले में टीकाकरण पूरी तरह से बंद है।
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अब तक जिले में टीके की कुल 7681255 डोज लगी है। इसमें से पहला डोज लगवाने वाले 3439887 लोग हैं, जबकि दूसरा डोज 3400247 लोगों ने लगवाया है। इनमें से 841121 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है।
विज्ञापन
केंद्र में बैठक के बाद जारी हो सकती है गाइडलाइन
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य समिति की बैठक है। इसके बाद हो सकता है प्रदेश सरकार से कोई गाइडलाइन जारी हो। उसके बाद टीकाकरण भी शुरू कर दिया जाएगा।