फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corona infection confirmed in nine patients

Ghaziabad News: नौ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in nine patients
गाजियाबाद। नौ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, इनमें से पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 24 घंटे में 106 मरीजों की जांच में 97 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को मिले मरीजों में आठ महिलाएं हैं, इनमें एक महिला का दस दिन पहले प्रसव हुआ था। एक पुरुष मरीज की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निजी अस्पताल में जांच के बाद पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. आरके गुप्ता ने बताया कि सक्रिय मरीजों में 10 होम आइसोलेशन और पांच निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 32 वर्षीय नेहरूनगर निवासी महिला का 10 दिन पहले प्रसव हुआ था। नौ मार्च से बुखार हो रहा था। निजी अस्पताल में जांच के बाद भर्ती है। साहिबाबाद निवासी महिला को नौ मार्च से बुखार और खांसी की शिकायत थी। सांस फूलने की वजह से कौशांबी में इलाज कराने गई थी। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। घूकना निवासी महिला को 10 मार्च से खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। एमएमजी में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बिहारीपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला को सात मार्च से पेट दर्द, बुखार की शिकायत थी। 20 वर्षीय गौशाला फाटक निवासी टीबी ग्रसित महिला को सात मार्च से बुखार जुकाम एवं खांसी की शिकायत थी। 27 वर्षीय महरौली निवासी महिला को आठ मार्च से पेट दर्द, उल्टी की शिकायत थी। यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में भर्ती है। सेवानगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 11 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। वह अस्पताल में भर्ती है। 56 वर्षीय पंचवटी कॉलोनी, निवासी महिला को नौ मार्च से बुखार, शरीर में दर्द एवं उल्टी की शिकायत थी। दिल की बीमारी होने से भर्ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed