{"_id":"61e4193f310e15072d20294f","slug":"corona-havoc-in-ghaziabad-first-death-due-to-corona-in-seven-months-2103-people-infected-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कोरोना का कहर: सात महीने में कोरोना से पहली मौत, बीते 24 घंटे में 2103 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कोरोना का कहर: सात महीने में कोरोना से पहली मौत, बीते 24 घंटे में 2103 लोग संक्रमित
Sun, 16 Jan 2022 06:40 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:40 PM IST
सार
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मोदीनगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का मेडिकल कालेज मेरठ में लिवर का इलाज चल रहा था। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया और 15 जनवरी को मौत हो गई।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गाजियाबाद में सात महीने बाद जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है। इलाज के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे में 1698 लोग स्वस्थ और 2103 संक्रमित हुए हैं। इस समय 11221 सक्रिय मरीजों का चल रहा है। इनमें से 22 मरीजों को भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मोदीनगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का मेडिकल कालेज मेरठ में लिवर का इलाज चल रहा था। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया और 15 जनवरी को मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को 1225 लोगों ने दी कोरोना को मात
वहीं, तीसरी लहर में शनिवार का दिन राहत भरा रहा। एक तरफ पांच दिन के बाद संक्रमण के मामले कम आए तो दूसरी तरफ 24 घंटे में 1225 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें एक मरीज अस्पताल में भर्ती था, उसे डिस्चार्ज किया गया। 1422 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 20 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 8 संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
संक्रमण में आ सकता है ठहराव
डीएसओ का कहना है कि संक्रमण के फैलाव में मामूली ठहराव आया है। लोगों में जागरूकता आई है। संक्रमण में यह ठहराव जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में संक्रमितों के स्वस्थ होने की संख्या बढ़ेगी, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराने से तीसरी लहर में लोगों को भर्ती कराने की जरूरत कम पड़ रही है।