{"_id":"590c8ec74f1c1b6a3d441de8","slug":"copy-of-the-school-s-recognition-on-the-notice-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी स्कूल की मान्यता की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी स्कूल की मान्यता की कॉपी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
school students
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। अब नोटिस बोर्ड पर स्कूलों को अपनी मान्यता की कॉपी चस्पा करनी होगी। सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। मान्यता की प्रति के साथ ही सभी स्कूलों को विषयों की मान्यता की कॉपी भी नोटिस बोर्ड पर लगानी होगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही शिक्षकों की फोटो के साथ उनकी योग्यता की सूची भी सार्वजनिक करनी पडे़गी। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में यूपी बोर्ड के स्कूलों को निर्देश जारी दिया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों शिक्षामंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सख्त निर्देश दिए थे कि विद्यालयों से जुड़े सिस्टम में पारदर्शिता लाई जाए। इसके लिए सभी राजकीय, सरकारी सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालयों को नोटिस बोर्ड पर स्कूल की सारी जानकारी अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि इस संबंध में पहले भी निर्देश जारी हुए थे, लेकिन इसके बाद भी कुछ विद्यालयों ने नोटिस बोर्ड पर कंप्लीट जानकारी अपडेट नहीं की है। ऐसे में सभी प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर आदेशों का पालन नहीं होता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अगर कोई भी सरकारी विद्यालय निर्धारित फीस से ज्यादा वसूल करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।