फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cooperative Society Danpur Puwaiya's cadre secretary suspended

Ghaziabad News: सहकारी समिति दानपुर पुवाया के कैडर सचिव निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Society Danpur Puwaiya's cadre secretary suspended
बुलंदशहर। सहकारी समिति दानपुर पुवाया के कैडर सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि वह लगातार अनुपस्थित चल रहे थे और कार्यों में शिथिलता बरती जा रही थी। एआर को-ऑपरेटिव ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कैडर सचिव के निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एआर को-ऑपरेटिव अमित कुमार त्यागी ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी डिबाई मयूर पंकज द्वारा बताया गया कि बी-पैक्स सोसायटी यानी सहकारी समिति पेसरी पर तैनात कैडर सचिव यादराम को सहकारी समिति दानपुर पुवाया को भी संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके द्वारा योगदान तो ले लिया गया, लेकिन योगदान आख्या के उपरांत भी सचिव सोसायटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके कारण वहां पर सभी कार्य अधूरे हैं। सचिव के न आने के कारण हस्ताक्षर प्रमाणित करने के लिए कोई पत्र प्रेषित नहीं किया गया है। इसके अलावा समिति पर खाद के लिए आरटीजीएस भी नहीं हो पा रहा है। इस समय किसानों को उर्वरक की काफी जरूरत है और सचिव द्वारा सोसायटी पर न आने के कारण वहां पर समिति को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सचिव की लापरवाही देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। दूसरे सचिव को बी-पैक्स सोसायटी पेसरी पर तैनात किया गया है, जिससे किसानों को समय से खाद मिल सके और समिति के कार्य हो सकें। उन्होंने बताया कि निलंबित किए गए कैडर सचिव की आगामी जांच के लिए भी जांच अधिकारी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed