फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Controversy erupted over distribution of dates during marriage in Hapur

Video: निकाह में छुआरों के बांटने पर हुआ विवाद, एक-दूसरे पर जमकर फेंकी कुर्सियां और मेज, हैरान कर देगा वीडियो

Mon, 14 Apr 2025 03:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

निकाह होने के बाद छुआरे बांटने की रस्म के दौरान हुई छीना-झपटी में बच्चे आपस में भिड़ गए। जिन्हें समझाने की बजाय दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
Controversy erupted over distribution of dates during marriage in Hapur
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई में दो लड़कियों की शादी के दौरान अलग-अलग स्थानों से आई बरात में शामिल बरातियों में छुआरे बांटने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को गांव पौपाई निवासी व्यक्ति की दो बेटियों की शादी का समारोह था। जिसमें एक बेटी की बरात क्षेत्र के गांव दौताई और दूसरी की बरात मेरठ जनपद के पचपेड़ा गांव से आई थी। दोनों बरात में शामिल लोगों को एक ही स्थान पर ठहराया गया था। निकाह होने के बाद छुआरे बांटने की रस्म के दौरान हुई छीना-झपटी में बच्चे आपस में भिड़ गए। जिन्हें समझाने की बजाय दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में एक पक्ष से आमिर, नासिर, बिलाल और दूसरे पक्ष से मोहसिन घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। वहीं, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान हंगामे का वीडियो मोबाइल से बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामला दो दिन पुराना है। घायलों को उपचार दिलाया गया है। दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों और लड़की पक्ष के प्रयास से समझौता होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों को भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें- UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, लड़के का पिता बोला- महिला जब आई थी... तभी से बेटा बदल गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed