फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contractors issue an ultimatum: construction work will be halted if the increased cost of bitumen is not reimbursed.

Ghaziabad News: ठेकेदारों की दो टूक, तारकोल के बढ़े हुए भाव का भुगतान नहीं हुआ तो रोकेंगे निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Contractors issue an ultimatum: construction work will be halted if the increased cost of bitumen is not reimbursed.
गाजियाबाद। कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मेरठ में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार वर्मा से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों कहा कि तारकोल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन जो सड़कें विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर बना दी गई थीं, उनका भुगतान बढ़े हुए दामों पर नहीं किया जा रहा है। यह तब किया जा रहा है, जब शासन ने भी पिछले दिनों बढ़े हुए दाम का भुगतान करने का आदेश जारी किया था। आरोप है कि अधिकारी इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि वह नुकसान में बिल्कुल काम नहीं करेंगे, यदि बढ़ी हुई दरों का भुगतान अलग से नहीं हुआ तो वह काम रोक देंगे। उनका यह भी कहना था कि ठेकेदारों पर काम शुरू करने का किसी भी स्तर से दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए, अन्यथा प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि वह उनके मांगपत्र को शासन को भेजकर इस समस्या का समाधान कराएंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत त्यागी, अभिषेक कुमार, रविंद्र चौहान, सुरेश त्यागी, बाबूराम, राजपाल, नरेंद्र, रमन चौधरी, जयदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed