फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contractor in Energy Corporation accused of embezzling Rs 4.43 lakh, case filed

Ghaziabad News: ऊर्जा निगम में ठेकेदार पर 4.43 लाख हड़पने का आरोप, मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Contractor in Energy Corporation accused of embezzling Rs 4.43 lakh, case filed
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच स्थित पुष्पा अपार्टमेंट निवासी नवीन शर्मा ने अपनी ही सोसायटी में रहने वाले ऊर्जा निगम में ठेकेदार शैलेश सिंह राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वर्ष 2021 व 2022 में शैलेश ने उनसे जरूरत बताकर 4.43 लाख रुपये लिए थे। पूरी रकम तीन बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी। जब उन्होंने तकादा किया तो आरोपी ने 19 जनवरी 2025 को अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मामले में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नवीन शर्मा ने पुलिस को बताया कि शैलेश राजपूत पुष्पा अपार्टमेंट में ही रहते हैं और ऊर्जा निगम में ठेकेदारी करते हैं। काफी समय से उनकी पहचान थी। बताया कि शैलेष ने 14 जून 2021 से 11 अगस्त 2022 के बीच सात बार में उनसे तीन अलग-अलग बैंक खातों में 4,43,600 रुपये ट्रांसफर कराए थे। इनमें से 1,78,600 रुपये शैलेष ने अपने खुद के बैंक खाते में और एक लाख रुपये अपने साथी प्रभुनाथ पांडे व 1.15 लाख रुपये दूसरे साथी आदित्य सिंह के बैंक खाते में भुगतान कराए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तब शैलेष ने घर आकर हिसाब-किताब करने की बात कही। आरोप है कि 19 जनवरी 2025 को आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक स्टेटमेंट व अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed