फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contract worker burnt by electric shock, dies in hospital

Ghaziabad News: करंट से झुलसा संविदाकर्मी, अस्पताल में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Contract worker burnt by electric shock, dies in hospital
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के निथौरा गांव मार्ग पर बुधवार सुबह बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट से झुलसे संविदा कर्मी की शाम को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव निठोरा रोड पर नावेद के घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक फॉल्ट हो गया। फॉल्ट ठीक करने के लिए संविदाकर्मी वसील मलिक (22) निवासी अशोक विहार लोनी पहुंचे थे। ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट को ठीक करने के दौरान अचानक संविदा कर्मी को करंट लग गया था। करंट लगने से संविदा कर्मी नीचे गिर गया। अन्य कर्मचारियों ने झुलसे कर्मी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहा हालत गंभीर होने पर संविदा कर्मी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि संविदाकर्मी वसील मलिक उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीपी ने बताया मामले में जांच की जा रही है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed