फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Contract will not, will jail corrupt policeman'

‘ठेकेदारी नहीं चलेगी, भ्रष्ट पुलिसकर्मी जाएंगे जेल’

Thu, 26 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 26 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
'Contract will not, will jail corrupt policeman'
ssp gzb - फोटो : अमर उजाला

नए एसएसपी के. सुनील इमेनुएल ने बुधवार को चार्ज लेते ही तेवर दिखाए। कहा कि थानों में ठेकेदारी नहीं चलेगी। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की जगह जेल में है, थानों और पुलिस चौकियों में नहीं।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक पुलिस अफसर कार्यालय में बैठेंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन


के. सुनील इमेनुएल इलाहाबाद से तबादला होकर आए हैं। पुलिस लाइंस में वह मीडिया से मुखातिब हुए और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि अपराधों पर नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखना, महिला अपराध और साइबर क्राइम रोकना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी वर्ग की समस्याओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। जमीन संबंधी मामलों में पुलिसकर्मियों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमाफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने पूर्व एसएसपी धर्मेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली की भी तारीफ की।

बता दें कि के. सुनील इमेनुएल 2003 बैच के आईपीएस हैं। हैदराबाद के रहने वाले हैं। लखनऊ, देवरिया, कौशांबी, जीआरपी इलाहाबाद में एएसपी के पद पर रहे। इसके बाद प्रतिनियुक्ति पर गए। 2014 में एसएसपी कानपुर बने। 11 महीने इलाहाबाद के एसएसपी रहे।

झपटमारी रोकने को पुलिस लेगी गूगल मैप का सहारा: एसएसपी ने कहा कि झपटमारी रोकने के लिए पुलिस उन जगहों को चिन्हित करेगी, जहां ज्यादा वारदातें होती हैं। झपटमारों को पकड़ने के लिए गूगल मैप की भी मदद ली जाएगी। गूगल मैप से लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिलेगी।


एसएसपी के व्हाट्स एप नंबर पर करें शिकायत: एसएसपी ने अपना व्हाट्स एप नंबर 9643322900 भी जारी किया है। इस पर जनता पुलिस से संबंधित अपनी शिकायतें और साक्ष्य भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed