फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Consumers in THA getting no relief from power cuts.

Ghaziabad News: टीएचए में उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही बिजली कटौती से राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Consumers in THA getting no relief from power cuts.

विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार रात पांच घंटे बिजली और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे यहां के 15 हजार से अधिक लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब 12 बजे तक लोगों को बिना बिजली के बुरा हाल हो गया। लोगों का कहना है कि आए दिन कटौती से लोग परेशान हैं।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी अमित चौधरी ने बताया कि कॉलोनी में केबल कमजोर होने की वजह से आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। कभी तारों में आग लग जाती है तो कभी ट्रांसफार्मर के केबल फुंक जाते हैं। इससे अंधाधुंध बिजली कटौती होती है। शुक्रवार रात भी एकता पार्क में केबल फॉल्ट की वजह से दस बजे बिजली कट गई थी। इसके बाद 12 बजे बिजली आपूर्ति हुई, लेकिन लो वोल्टेज की वजह से कूलर पंखे नहीं चल सके। इन्वर्टर भी महज एक-दो घंटे में ही डाउन हो गए। दिन में बार-बार ट्रिपिंग की वजह से इन्वर्टर चार्ज नहीं हो सके। वहीं, कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने बताया कि कॉलोनी में कटौती और लो वोल्टेज आम बात हो गई है। आए लो इसी समस्या से परेशान रहते हैं। शुक्रवार रात भी करीब एक बजे तक लोग लो-वोल्टेज की वजह से परेशान रहे। वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली सेक्टर दो, शहीदनगर और शालीमार गार्डन में भी अलग-अलग समय पर तीन से तीन घंटे बिजली कटौती हुई। इंदिरापुरम ज्ञानखंड, अभयखंड दो, तीन, चार के सब स्टेशन पर शुक्रवार रात 11 केवी लाइन फेल होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

------
11 केवी लाइन में ओवरलोडिंग की वजह से फॉल्ट की समस्या हो गई थी। मरम्मत कार्य कर रात में ही आपूर्ति बहाल कर दी गई है।- बृज मोहन दूबे, एसडीओ, ऊर्जा निगम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed