फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of Sahibabad depot begins under PPP model; the landscape is set to change.

Ghaziabad News: पीपीपी मॉडल पर साहिबाबाद डिपो का निर्माण शुरू, बदलेगी तस्वीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Construction of Sahibabad depot begins under PPP model; the landscape is set to change.
-निर्माण स्थल पर पहुंची मशीनरी और सरिया, शुरू हुई निर्माण गतिविधियां
विज्ञापन

-करीब 161 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा आधुनिक बस डिपो
-पीपीपी मॉडल पर बस टर्मिनल के साथ यात्री सुविधाओं और व्यावसायिक परिसर का होगा विकास

साहिबाबाद। लंबे इंतजार के बाद साहिबाबाद बस डिपो के पीपीपी मॉडल आधारित पुनर्विकास का काम शुरू हो गया है। मशीनरी और सरिया पहुंचने के साथ निर्माण स्थल पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 43 हजार वर्ग मीटर में करीब 161 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस डिपो विकसित किया जाएगा।
परियोजना का काम एक निजी एजेंसी कर रही है। निजी एजेंसी को दो साल में बस टर्मिनल बनाकर देना होगा। यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय वेटिंग एरिया, एसी लाउंज के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट और व्यावसायिक हब की सुविधा उपलब्ध होगी। बसों के रखरखाव के लिए एक आधुनिक वर्कशॉप और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान वर्तमान में बसों के रैपिड स्टेशन के पीछे खाली जगह पर पार्क की जा रही है। दरअसल, साहिबाबाद बस डिपो को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर हाईटेक बस पोर्ट का प्रस्ताव अप्रैल 2019 में तैयार किया था। जून 2025 में प्रस्ताव को अंतिम रूप देते हुए यूपीएसआरटीसी ने निजी फर्म मैसर्स आनंद हैबिटेट के साथ औपचारिक समझौता किया। फरवरी 2026 में पीपीपी मॉडल के तहत साइट पर निर्माण कार्य का वास्तविक प्रस्ताव और लेआउट पास किया गया। पेड़ों की कटाई और मई 2026 में थ्रीडी मॉडल का लोकार्पण कर अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल आधारित डिपो का विकास कार्य शुरू हो गया है, दो साल में साहिबाबाद के नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के पास एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में काम करेगा। -केसरी नंदन चौधरी, आरएम, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed