फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Constable raped on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Constable raped on the pretext of marriage
गाजियाबाद। युवती को सिपाही से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म किया। जब शादी करने से आरोपी ने इन्कार कर दिया तो उसका रिश्ता दूसरे लड़के से तय हो गया। आरोपी ने फिर भी उसके वीडियो, फाेटो वायरल कर बदनामी की। जिसकी वजह से उसका रिश्ता टूट गया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात मोहित से हुई थी। मोहित 2022 में गाजियाबाद में बतौर सिपाही तैनात रहा है। इसके बाद मोहित से उनकी नजदीकी हो गई। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती से संबंध बना लिए। आरोपी दो साल तक उनके संपर्क में रहा। इसी दौरान उसने युवती के साथ अपनी फोटो और वीडियो बना ली। 2023 के अंत में आरोपी का तबादला गैर जनपद हो गया। तब भी आरोपी उनसे बातचीत करता रहता था। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी ने उनसे शादी करने से मना कर दिया। कई बार शादी के लिए कहने पर भी वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरे लड़के से तय कर दिया। यह बात जब मोहित को पता चली तो उसने अपनी आइडी से उसके वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। जिससे युवती का रिश्ता भी टूट गया। इसपर आपत्ति जताने पर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती तभी से तनाव में है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। वेव सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed