फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress candidate reached Ghaziabad to seek votes for Dolly Sharma Lok Sabha Elections 2024

Video: गाजियाबाद में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल, पीएम मोदी पर की अभद्र टिप्पणी; देखें

Fri, 05 Apr 2024 05:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन की गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के पक्ष में जनता से वोट मांगे। 

विज्ञापन
Congress candidate reached Ghaziabad to seek votes for Dolly Sharma Lok Sabha Elections 2024
प्रत्याशी डोली शर्मा और अजय राय - फोटो : X/@dollysharmaINC

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई हैं। कुछ एक बाकी हैं। इसी बीच कई राजनीतिक दल प्रचार के दौरान एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इंडिया गठबंधन की गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र से लेकर यूपी सरकार तक पर निशाना साधा। 

विज्ञापन

 
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यहां के प्रत्याशियों को जनता भगा रही है। ईंट और पत्थर चल रहे हैं। इसका मतलब है कि जनता खुश नहीं है। मैं अभी रास्ते में आ रहा था। इन्होंने वहां बैरिकेट ला दिया। इन्होंने जगह-जगह पर बैरिकेट लगा दिए हैं। जगह-जगह रास्ते रोके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि मैंने पिछली बार का चुनाव बनारस से लड़ा था। तब मैं डेढ़ लाख वोट लेकर अकेले आया था। इस बार तो हमारे साथ समाजवादी पार्टी के भाई भी हैं। आप पार्टी के भाई हैं, आरजेडी के भाई हैं। इस बार तो मोदी की खटिया खड़ी कर देंगे। मैं यहां कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए वोट मांगने आया हूं। 

मंच से आगे कहा कि हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। हमें जेल में डाल दोगे। हमारे घरों को गिरा दोगे। लेकिन हमारे इरादों को नहीं हिला सकते हैं। आज मैं आप सभी लोगों से यहां निवेदन करने आया हूं कि पूरी ताकत के साथ 26 को हाथ के निशान पर बटन दबाकर विजेयी बनाएं।  हम सब डोली शर्मा के साथ खड़े हैं। यहां के प्रत्याशियों को कैसे भगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed