{"_id":"64ef97aa02e3af799301be18","slug":"confirmation-of-dengue-in-10-patients-including-elderly-woman-and-child-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-187933-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला व बच्ची समेत 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला व बच्ची समेत 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के आईडीएसपी लैब में 82 और निजी लैब में 45 लोगों की जांच में एक बुजुर्ग महिला व बच्ची समेत 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई। अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 282 हो गई है। नए मरीज इंदिरापुरम, विजयनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और लोनी में मिले हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि डेंगू मच्छरों के निस्तारण के लिए बुधवार को 66 टीमों ने 61 स्थान पर सर्वे के दौरान 2105 घरों की जांच की। इस दौरान 15 कूलर, छह गमले, आठ पक्षियों के पानी पीने के बर्तन और दो एसी से निकलने वाले पानी में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया। तीन घरों में दोबारा लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। डीएसओ ने बताया कि 68 स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और पांच स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया है।