{"_id":"6a88b83e7cb9930fe0027d5d","slug":"conductor-dies-under-suspicious-circumstances-after-being-struck-by-a-dumper-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-959398-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डंपर की चपेट में आकर परिचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डंपर की चपेट में आकर परिचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
डासना में डंपर की टक्कर से हुई व्यक्ति की मौत के बाद हंगामा करते लोग। संवाद
मसूरी। नगर से कूड़ा लेकर जा रहे नगर निगम के डंपर की चपेट में आकर परिचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ढबारसी स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास हुई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अलीगढ़ के जिरावली गांव निवासी जसवीर सिंह (41) पुत्र नेपाल सिंह के रूप में हुई है। जसवीर इसी डंपर पर परिचालक के तौर पर तैनात था। ग्रामीणों ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान के नेतृत्व में डंपिंग ग्राउंड का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इन डंपरों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मसूरी पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध है घटना
पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि जसवीर डंपर से कुचला गया या किसी अन्य कारण से मौत हुई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। ग्रामीणों के मुताबिक चालक और परिचालक में कुछ मतभेद भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
डंपर हादसों का सिलसिला जारी, चार महीने में चार मौतें
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हाल ही में एक कांवड़ यात्री की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। जिले में पिछले चार महीनों में भारी वाहनों से चार लोगों की जान गई है। तीन अगस्त की देर रात छिजारसी कट के पास 21 वर्षीय दीपांशु की मौत हो गई थी। वह दोस्त के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहा था। बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मारी और गिरने पर पीछे से आए डंपर ने कुचल दिया। 20 जुलाई को अंकुर विहार में 45 वर्षीय धर्मेंद्र गौतम की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी थी। 15 मई को जीटी रोड पर नगर निगम के कूड़ा डंपर की टक्कर से 72 वर्षीय भोपाल सिंह की मौत हुई थी।