फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Condition of girl injured in road accident critical; case registered

Ghaziabad News: सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची की स्थिति गंभीर, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Condition of girl injured in road accident critical; case registered
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव मौनीपुरा (रामवास) में चार दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में दो वर्षीय बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित जितेंद्र कुमार, निवासी मौनीपुरा (रामवास), ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी दो वर्षीय पुत्री परी घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान तेज गति से आए एक मिनी लोडर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed