{"_id":"6a5fd48d30b083377b006a5c","slug":"condemnation-of-the-crackdown-on-the-student-protest-at-jantar-mantar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-936919-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन पर कार्रवाई की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन पर कार्रवाई की निंदा
विज्ञापन
गाजियाबाद। जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और शोधकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज करना, सोनम वांगचुक को जबरन हटाना और मेडिकल टीम के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।
अभिषेक गर्ग ने जारी पत्र में कहा कि सोनम वांगचुक देश के सम्मानित नागरिक हैं, जो लंबे समय से अहिंसक और शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार को निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर घायल छात्रों का इलाज कर रही मेडिकल टीम के साथ हुई कथित मारपीट की भी आलोचना की और इसे मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध बताया। गर्ग ने मांग की कि बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को दमन की नीति छोड़कर छात्रों की मांगों पर बातचीत करनी चाहिए। युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।