फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complicated knee operation in government hospital

सरकारी अस्पताल में हुआ घुटने का जटिल ऑपरेशन

Mon, 22 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 22 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Complicated knee operation in government hospital
ऑपरेशन थिएटर में चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन एवं सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने घुटनों का जटिल ऑपरेशन किया है। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला बीते दो साल से चल नहीं पा रहीं थीं, जिनका सरकारी अस्पताल में नई तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा की रहने वाली केशवती (45) का घुटना 90 फीसदी तक मुड़ा हुआ था, जिसकी वजह से वह चल नहीं सकती थीं। परिजनों ने बताया कि कहीं आने-जाने के लिए उनको गोद में लेकर चलना पड़ता था।
विज्ञापन


कई चिकित्सकों से इलाज भी कराया गया लेकिन कोई भी इस बात की गारंटी देने को तैयार नहीं था कि मरीज ठीक हो जाएगा। केशवती ने बताया कि कुछ चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए कहा था लेकिन उनका कहना था कि पूरी तरह ठीक हो पाएगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल में इसकी सर्जरी का खर्चा भी डेढ़ लाख के करीब बताया जा रहा था इसलिए सरकारी अस्पताल आए। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि किसी पुरानी बीमारी की वजह से घुटना पूरी तरह खराब हो गया था, जिसका बुधवार को सफल ऑपरेशन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed