Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complaints closed on the IGRS and 311 apps through fraudulent resolution.

Ghaziabad News: आईजीआरएस और 311 एप पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर बंद की शिकायतें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Complaints closed on the IGRS and 311 apps through fraudulent resolution.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। नगर निगम से जुड़ी जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने आरजीआरएस पोर्टल (जनसुनवाई) और 311 एप पर दर्ज शिकायतों को बिना मौके पर काम कराए ही फर्जी निस्तारित दिखाकर बंद करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने नगर निगम और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
शक्ति खंड-3 निवासी अरविंद ने बताया कि क्लाउड-9 अस्पताल के बाईं ओर मकान संख्या 675 से 690, 692 से 711 और 348 से 367 के आसपास सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने दो महीने पहले जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। हालांकि बिना काम कराए ही अधिकारियों ने पुरानी फोटो एडिट करके पोर्टल पर अपलोड की गई और अवर अभियंता पूजा सिंह के हस्ताक्षरित पत्र लगाकर शिकायत निस्तारित दिखा दी गई। फॉलोअप करने पर हर बार जल्द काम कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

----
भौतिक सत्यापन अनिवार्य करने की मांग
एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने कहा कि शिकायत बंद करने से पहले मौके का भौतिक निरीक्षण और शिकायतकर्ता से सत्यापन अनिवार्य कराने की मांग की। बिना काम कराए शिकायत बंद करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने और शिकायत को दोबारा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------सड़क बनाने के लिए टेंडर लगाया है और आरजीआरएस पोर्टल पर भी यहीं लिखा गया है और शिकायत कर्ता से भी बात की गई है। टेंडर होने के बाद सड़क बनने का काम कराया जाएगा।- पूजा सिंह, अवर अभियंता नगर निगम।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed