फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complaint of IT officers on Modi's Twitter account

मोदी के ट्वीटर अकाउंट पर की आईटी अधिकारियों की शिकायत

Mon, 20 Mar 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Complaint of IT officers on Modi's Twitter account
ट्विटर - फोटो : demo pic

आयकर विभाग के अफसरों की शिकायत सराफा एसोसिएशन ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ट्वीटर अकाउंट पर की है। व्यापारियों का कहना है कि आयकर अधिकारी सर्वे या सर्च के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हैं। व्यापारियों के साथ अभद्रता की जाती है और उन्हीं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाती है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने साक्ष्य भी अपलोड किए हैं। दूसरी ओर सोमवार को व्यापारियाें ने बाजार बंद रखा और कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। डीएम के आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को डिपार्टमेंट की टीम ने राधेलाल संस ज्वैलर्स और स्वर्ण महल ज्वैलर्स के यहां कार्रवाई की, लेकिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के कड़े विरोध के कारण टीम को वापस जाना पड़ा। टीम के अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सराफा व्यापारियों ने इनकम टैक्स की कार्रवाई के विरोध में नवयुग मार्केट में सभा की। व्यापारियों ने डिपार्टमेंट की कार्रवाई को अवैधानिक  बताते हुए कहा कि अधिकारियों ने जिस प्रकार अभद्रता की वह माफी योग्य नहीं है। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए। अधिकारी केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

एसोसिएशन ने डीएम व एसएसपी को ज्ञापन दिया, जिसमें उन्हाेंने डिपार्टमेंट के वरिष्ठ पर अधिकारी पर कार्रवाई और व्यापारी नेताओं पर लगी एफआईआर वापस लेना की मांग की है। धरने में राजकिशोर गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता, गौरव गर्ग, नितिन गोयल, हरविंद्र कुमार, अनिल कुमार गर्ग आदि मौजूद थे।


20 करोड़ का कारोबार प्रभावित
सराफा व्यापारियों की एक दिन की हड़ताल का असर यह रहा है कि शहर और टीएचए की 1100 दुकानें बंद रहीं। इससे करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed