फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complaint filed against four including executive engineer

Ghaziabad News: अधिशासी अभियंता सहित चार के खिलाफ दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against four including executive engineer
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर गदाना स्थित रजवाहे के समीप विद्युत पोल पर शनिवार को शाम काम करते समय करंट लगने से हुई श्रमिक पप्पू की मौत के मामले में परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सहित चार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

भोजपुर स्थित गांव शकूरपुर निवासी 26 वर्षीय पप्पू विद्युत विभाग के ठेकेदार के पास काम करता था। पप्पू शनिवार शाम रजवाहे के समीप एक विद्युत पोल पर अपने साथी देवेंद्र के साथ लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करंट में आने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रमिक पप्पू के परिजनों ने ऊर्जा निगम और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। पप्पू के भाई दीपक कुमार ने अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम में अनुबंधित नहीं है ठेकेदार
श्रमिक की मौत के बाद ऊर्जा निगम में घालमेल का मामला सामने आ रहा है। श्रमिक पप्पू के परिजन जिस ठेकेदार पर आरोप लगा रहे हैं उसे ऊर्जा निगम ठेकेदार मानने से इन्कार कर रहा है। अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि वह हमारा अनुबंधित ठेकेदार नहीं है। मामले की जांच के लिए एसडीओ प्रथम और एक जेई के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर आरोपी अनुबंधित ठेकेदार नहीं है तो उसके पास लाइन और जोड़ा बनाने का सामान कहां से आया है। इस सवाल पर ऊर्जा निगम के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed