फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complaint by removing the number from the internet, miscreants emptied the account

Ghaziabad News: इंटरनेट से नंबर निकालकर की शिकायत, शातिरों ने खाता किया खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Complaint by removing the number from the internet, miscreants emptied the account
गाजियाबाद। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के दौरान ज्यादा शुल्क लगने की शिकायत के लिए इंटरनेट से नंबर निकालकर कॉल करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। शातिरों ने समस्या का समाधान करने के नाम पर लिंक भेजकर शास्त्रीनगर निवासी दीपक कुमार पंत के खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में एक महीने बाद कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दीपक कुमार पंत का कहना है कि उनके बेटे एसबीआई के खाते से ट्रांजेक्शन कर रहे थे। इसी दौरान ज्यादा शुल्क लगने पर उन्होंने ब्रांच के नंबर को इंटरनेट से सर्च कर कॉल किया। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने समस्या को दूर करने के लिए एक लिंक भेजा। उसका नाम योनो एप बताया। उसके जरिये ज्यादा लगी फीस को वापस करने की बात कही। उन्होंने जैसे ही लिंक खोला और जानकारी डाली तो खाते से रुपये निकल गए। एसीपी कविनगर का कहना है कि साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed