{"_id":"661467aacf09fd7f0209e934","slug":"complaint-about-serving-liquor-on-roadside-in-indirapuram-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107869-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क किनारे शराब परोसने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंदिरापुरम में सड़क किनारे शराब परोसने की शिकायत
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में जयपुरिया सनराइज प्लाजा के पास सड़क किनारे खुले में शराब परोसने का मामला सामने आया है। एक्स प्लेटफार्म पर मुखिया मोहित गुर्जर नाम के उपभोक्ता ने पुलिस से शिकायत की। इसमें चार फोटो भी अपलोड किए हैं जिसमें कुछ युवक शराब पीते नजर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता ने दो रेस्त्रां के संचालकों पर शराब परोसने का आरोप लगाया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि घनी आबादी के बीच खुले में शराब परोसी जा रही है। जहां स्कूल के बच्चे भी खाने आते हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीसीपी ट्रांस हिंडन और यूपी पुलिस को टैग किया है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि एक्स पर आए मामले की जांच कर रहे हैं।