फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complaint about prescribing medicine from outside in government hospital

Ghaziabad News: सरकारी अस्पताल में बाहर से दवाई लिखने की शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Complaint about prescribing medicine from outside in government hospital
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में मरीज को बाहर से दवाई लिखने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है। आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में दवाई उपलब्ध होने के बावजूद डॉक्टर महंगी दवाई बाहर से लिख रहे हैं। जबकि शासन का दावा है कि सरकारी अस्पतालों में सामान्य बीमारियों की सभी दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विजयनगर के सर्वोदय नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार अपनी बेटी को इलाज कराने एमएमजी अस्पताल गए थे। जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने बाहर की महंगी दवाएं लिख दी और पांच दिन बाद फिर से बुलाया। बाहर की लिखी गई दवाएं बहुत महंगी थी। किसी तरह उन्होंने दवाएं खरीदी और बेटी का इलाज शुरू किया। पांच दिन बाद दोबारा जाने पर डॉक्टर ने दवाएं तो बदली लेकिन फिर से बाहर की दवाएं लिख दीं। शिकायत करने पर डॉक्टर ने कहा कि ये दवाएं अस्पताल में नहीं है और बेटी का इलाज सही से कराना है तो बाहर से दवा खरीदनी पड़ेंगी। धर्मेंद्र का आरोप है कि स्टाफ के लोगों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि महंगी दवाएं खरीदना उनके लिए बेहद मुश्किल है, लेकिन बेटी के उपचार के लिए मजबूरी में उन्हें बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बयान
धर्मेंद्र की शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अस्पताल के डॉक्टरों को बाहर की दवाएं लिखने के लिए मना किया गया है। यदि कोई बाहर की दवा लिख रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed