फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complainant attacked in front of corporation team

Ghaziabad News: निगम की टीम के सामने शिकायतकर्ता पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Complainant attacked in front of corporation team
गाजियाबाद। नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ा। पीड़ित भूपेंद्र त्यागी के मुताबिक नगर निगम की टीम उन्हें साथ लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। आरोप है कि भवन स्वामियों ने टीम के सामने ही उनसे अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर नंदग्राम थाना पुलिस ने पिता पुत्र सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित भूपेंद्र त्यागी के मुताबिक उन्होंने अपनी कॉलोनी नंदग्राम के अटल चौक से मदर इंडिया स्कूल तक नाले पर हो रहे अतिक्रमण हटाने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। आठ माह पूर्व की गई शिकायत के बाद नगर निगम की टीम दिसंबर माह में उन्हें लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। आरोप है कि नाले के ऊपर अतिक्रमण करने वाले भवन स्वामियों ने नगर निगम की टीम के सामने ही गाली-गलौज और हमला कर दिया। पीड़ित ने भवन स्वामी सुशील कंसल, हरिओम कंसल और सुशील के छोटे बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed