{"_id":"6862dd9f66d19920630ea7b7","slug":"compartmental-practical-exams-will-be-held-on-11th-and-12th-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-667527-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 11 और 12 को होंगी कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 11 और 12 को होंगी कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
गाजियाबाद।
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा 19 जुलाई को कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 11 और 12 जुलाई को होंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है उनकी परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह 08:30 बजे से 11:45 तक पहली पाली में हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से शाम 05:15 तक दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा बाह्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर मनाही है। संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in से पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र डाउनलोड कर प्रतिहस्ताक्षरित करते हुए परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।